Site icon Asian News Service

मुंबई के एक होटल में मिला सांसद का शव, मचा हड़कंप, पुलिस मौके पर

Spread the love

मुंबई,22 फरवरी (ए)।मुंबई में सोमवार को दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन भाई सांजीभाई देलकर की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार उनका शव मुंबई के होटल में मिला है और आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
अभी तक पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है। जाानकारी के अनुसार मोहन डेलकर की उम्र 58 साल थी, वो दादरा और नागर हवेली लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद हैं। साल 1989 में मोहन डेलकर पहली बार इस संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। उसके बाद कई बार वो यहां से सांसद बने। मोहन डेलकर भारतीय नवशक्ति पार्टी की ओर से भी सांसद बने, साल 2009 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी ज्वाइन कर ली थी। हालांकि, पिछले लोकसभा चुनाव यानी 2019 के चुनाव में वो बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।

Exit mobile version