नयी दिल्ली: सात अक्टूबर (ए)। दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बुधवार को चार मंजिला एक इमारत के ढहने से डेढ़ साल के बच्चे और गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन-वर्षीय एक बच्चे समेत आठ अन्य घायल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
शाहदरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि मलबे से अबतक 11 लोगों को निकाला गया है और राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया है। इस घटना में कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने कहा कि घटना के संबंध में अपराह्न 3.30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों के साथ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। दिल्ली पुलिस, नगर निकाय के अधिकारी और नागरिक रक्षा कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंचे और खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।अधिकारी ने कहा कि इसके बाद दमकल की गाड़ियों के साथ एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया, जहां राहत एवं बचाव अभियान जारी है।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
