श्रीनगर: 28 जुलाई (ए)
अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना हरिगनीवान क्षेत्र में उस समय हुई, जब एक मोड़ पर बस चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से फिसल कर एक मकान पर जा गिरी।
उन्होंने बताया कि हादसे में मकान को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन बस नीचे लुढ़क कर सिंध नदी में गिरने से बच गई। दुर्घटना के समय मकान में कोई नहीं था।
अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार अधिकांश श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों और सुरक्षा बल के जवानों ने सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया।