मुरैना: 23जून (ए
पुलिस के अनुसार, जिले की अंबाह तहसील में किशनपुरा रोड स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर सोमवार देर रात यह दुर्घटना हुई।पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रवि भदौरिया ने बताया कि सोमवार देर रात एक कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को अंबाह अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। भदौरिया ने बताया कि इलाज के दौरान मंगलवार सुबह जिला अस्पताल में तीनों घायलों की मौत हो गई।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि कार को जब्त कर लिया गया जबकि फरार चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान पलना गांव निवासी कुम्हेर सिंह (60), रामहेत छारी (55) और पुष्पेंद्र राजावत (55) के रूप में हुई है।