बागपत (उप्र): 16 मई (ए)
पुलिस के मुताबिक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बृहस्पतिवार शाम थाने में तहरीर देकर सपा प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार ने बताया कि भाटी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाले एक एक वीडियो के संबंध में शर्मा की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘इस वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
इस बीच, राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों ने तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें भाटी को पार्टी से निष्कासित करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
संगठन के जिला अध्यक्ष आचार्य प्रवीण पुलस्त्य ने आरोप लगाया कि सपा प्रवक्ता ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, जिससे समुदाय के सदस्यों में गुस्सा फैल गया।
स्थानीय निवासियों के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित एक एक वीडियो में कथित तौर पर भाटी ब्राह्मण समुदाय के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते हुए दिख रहे हैं।