नोएडा: चार फरवरी (ए)
थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि विद्यालय में संविदा पर कार्यरत एक महिला योग शिक्षिका ने खेल शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ दिनों से महिला को लगातार परेशान कर रहा था।
महिला का आरोप है कि आरोपी उसे अश्लील वीडियो दिखाता था, आपत्तिजनक संदेश भेजता था और उसे अनुचित रूप से छूता था।
थाना प्रभारी ने कहा, ‘घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।’