बेंगलुरु: 20 मार्च (ए
पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 मार्च की रात को हुई जब आरोपी महिलाएं बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जिबिशन सेंटर (बीआईईसी) से केजीडब्ल्यूए (नादप्रभु केम्पेगौड़ा मेट्रो स्टेशन) मेट्रो लाइन की ओर जा रही थीं।आरोप है कि महिलाओं के समूह ने कोच के अंदर जोर-जोर से गाना शुरू कर दिया, जिस पर अन्य यात्रियों ने आपत्ति जताई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में, पीन्या औद्योगिक क्षेत्र स्टेशन पर कुछ यात्री ट्रेन से उतरे और प्लेटफार्म पर बहस करते रहे, जिससे कुछ देर के लिए ट्रेन के दरवाजे बंद होने में बाधा उत्पन्न हुई।
उन्होंने बताया कि घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और स्थिति को नियंत्रण में किया।
पुलिस ने बताया कि इसी समूह ने कई स्टेशनों पर कथित तौर पर उपद्रव किया। मेट्रो सुरक्षा कर्मचारियों और होम गार्डों ने होयसला गश्ती दल के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया।
अधिकारी ने बताया कि बीएमआरसीएल के सुरक्षा अधिकारी की शिकायत के आधार पर इन 11 महिला यात्रियों के खिलाफ गैर-संज्ञेय रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गैर-संज्ञेय रिपोर्ट तब दर्ज की जाती है जब अपराध मामूली प्रकृति का माना जाता है।
हालांकि, पुलिस ने बताया कि माफी मांगने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।