बीजिंग: छह मई (ए)
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने यहां अपने ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय जलडमरूमध्य के जरिये सामान्य और सुरक्षित नौवहन बहाल करने को लेकर समान रूप से चिंतित है, और चीन आशा करता है कि संबंधित पक्ष अंतरराष्ट्रीय समुदाय के इस मजबूत आह्वान पर जल्द से जल्द प्रतिक्रिया देंगे।’’