चीन व्यापारियों को वीजा जारी करने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार : चीनी विदेश मंत्रालय

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: 23 नवंबर (ए) चीन ने कहा है कि वह कारोबारियों के लिए वीजा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय का यह जवाब उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा जा रहा कि इसके राजनयिक मिशन ने भारतीय नागरिकों को वीजा जारी करने में कटौती की है, जिनमें कारोबारी भी शामिल हैं।