राजस्थान पंचायत चुनाव नतीजों पर कांग्रेस का भाजपा पर कटाक्ष : बिस्तर गोल हो रहा है

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 20 नवंबर (ए) कांग्रेस ने राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राजनीतिक आधार कमजोर हो रहा है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तंज कसते हुए कहा, ‘‘क्या किसी ने मोदी जी को राजस्थान में उनकी शानदार लोकप्रियता पर बधाई दी?”