प्रधान के इस्तीफे तक कांग्रेस चैन से नहीं बैठेगी : नीट पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 मई (ए)) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी तब तक चैन से नहीं बैठेगी, जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी परीक्षा में पेपर लीक को रोकने के लिए एक पुख्ता व्यवस्था लागू नहीं हो जाती।

उन्होंने हैदराबाद में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक वीडियो साझा किया, जिसमें नीट परीक्षा के पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया और प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधान के खिलाफ नारे भी लगाए।