नई दिल्ली, एक जनवरी (ए)। देश में कोरोना वायरस की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वायरस से संक्रमित होने वाले की संख्या में बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा रखी है। देश में रिकवरी से ढाई गुना ज्यादा केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 22,775 नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा 8,949 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं और कुल 406 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस भी देश में लगातार मिल रहे हैं। अभी देश में इस वेरिएंट के कुल 1,431 केस मौजूद हैं। देश में अभी सक्रिय केसों की संख्या 1,04,781 है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.32 फीसदी है।