Site icon Asian News Service

देश में कोरोना का कहर जारी, मिले 53,476 नए केस, एक्टिव मामले पहुंचे 4 लाख के करीब

Spread the love


नई दिल्ली, 25 मार्च (ए)। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 53,476 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,87,534 हुई। 251 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,692 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,95,192 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,31,650 है। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। देश में 53,476 नए केस सामने आए हैं, जो बीते साल 23 अक्टूबर के बाद से सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस तरह कोरोना वायरस का संक्रमण बीते 5 महीनों के टॉप पर पहुंच गया है। 23 अक्टूबर को देश में 54,350 नए केस मिले थे, उसके बाद से लगातार यह संख्या कम ही थी। हालांकि तब यह नए मामलों का शीर्ष था और उसके बाद लगातार नए केसों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन इस महीने लगातार इजाफा हो रहा है। हर दिन नए मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। हर दिन 30, फिर 40 और अब 50 हजार नए केसों का आंकड़ा पहुंच गया है। कोरोना की पहली लहर का चरम पिछले साल 17 सितंबर को देखा गया था, जब देश में 98 हजार केस सामने आए थे। 
मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं हो रहा है। बुधवार को कोरोना संक्रमण के चलते 248 लोगों की मौत हो गई। हालांकि मंगलवार के मुकाबले यह थोड़ा राहत भरा रहा। उस दिन 275 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई थी। हालांकि बीते साल 23 अक्टूबर को जब 54 हजार से ज्यादा केस मिले थे, तब मृतकों का आंकड़ा 665 दर्ज किया गया था। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 4 लाख के करीब पहुंच रही है। बुधवार को हुए तेज इजाफे के बाद देश में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 3,96,889 हो गई है।

Exit mobile version