नयी दिल्ली: 31 जनवरी (ए) लोक निर्माण विभाग ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा और आवागमन में सुधार के लिए शहर में आठ स्थानों पर उपरिगामी पैदल पार पथ के निर्माण को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इन स्थानों में मधुबन चौक, वेलकम-कट (जीटी रोड), शाहबाद डेयरी, बेर सराय मार्केट, लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यापीठ, ओखला सब्जी मंडी, जनकपुरी जीवन पार्क बस स्टैंड और माता चानन देवी अस्पताल शामिल हैं।
पीडब्ल्यूडी मंत्री वर्मा ने कहा, “दिल्ली के विकास के लिए आधुनिक समाधानों की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय किसी को भी अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए। ये उपरिगामी पैदल पार पथ ठीक उन जगहों पर बनाए जा रहे हैं जहां सुरक्षा की दृष्टि से सबसे ज्यादा चिंता है, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित हो सके।
