Site icon Asian News Service

यूपी में योगी सरकार के मंत्रियों को बंटे विभाग, केशव प्रसाद को इस बार ग्राम्य विकास, देखें पूरी सूची

Spread the love

लखनऊ, 28 मार्च (ए)। योगी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सीएम योगी ने गृह, सूचना जैसे विभाग अपने पास रखे हैं। सीएम योगी के पास 34 विभागों का जिम्मा है।
केशव प्रसाद मौर्य से लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) जैसा विभाग लेकर ग्राम विकास विभाग दिया गया है। ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। जितिन प्रसाद को इस बार लोक निर्माण विभाग दे दिया गया है। 
स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति विभाग दिया गया है। बेबी रानी मौर्या को महिला कल्याण, बाल विकास, पुष्टाहार विभाग दिया गया है।
संजय निषाद को मत्य विभाग दिया गया है। आशीष पटेल को प्राविधिक शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। एके शर्मा को नगर विकास विभाग दिया गया है। सुरेश खन्ना को वित्ता के साथ संसदीय कार्य का जिम्मा है।
इस तरह बंटे विभाग

सीएम योगी आदित्यनाथ के पास नियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबंधन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, नागरिक उड्डयन, न्याय, सैनिक कल्याण समेत 34 मंत्रालय हैं।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
नीतिन अग्रवाल- आबकारी मद्य निषेध
कपिल देव अग्रवाल- व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास
रविंद्र जायसवाल- स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन
संदीप सिंह- बेसिक शिक्षा
गुलाब देवी- माध्यमिक शिक्षा
गिरीश चंद्र यादव- खेल एवं युवा कल्याण
धर्मवीर प्रजापति- कारागार एवं होमगार्ड
असीम अरुण- समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण
जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर- सहकारिता 
दयाशंकर सिंह- परिवहन
नरेंद्र कश्यप- पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन कल्याण
दिनेश प्रताप सिंह- उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार कृषि निर्यात
अरुण कुमार सक्सेना- वन पर्यावरण, जन्तु उद्यान जलवायु परिवर्तन
दयाशंकर मिश्र दयालु- आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन

राज्यमंत्री
मयंकेश्वर सिंह- संसदीयकार्य, चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण
दिनेश खटिक- जलशक्ति 
संजीव गोंड़- समाज कल्याण अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
बलदेव सिंह ओलख- कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान
अजीत पाल- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक तथा सूचना प्रौद्योगिकी
जयवंत सैनी- संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विभाग
रामकेश निषाद- जलशक्ति
मनोहर लाल- श्रम एवं सेवायोजन
संजय गंगवार- गन्ना किसान एवं चीनी मिलें
ब्रजेश सिंह- लोकनिर्माण
केपी मलिक- वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन
सुरेश राही- कारागार
सोमेंद्र तोमर- उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा
अनूप प्रधान- राजस्व
प्रतिभा शुक्ला- महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार
राकेश राठौर- नगर विकास शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन
रजनी तिवारी- उच्च शिक्षा
सतीश शर्मा- खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति
दानिश आजाद अंसारी- अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वर्ग एवं हज
विजय लक्ष्मी गौतम- ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम्य विकास तथा ग्रामीण अभियंत्रण

Exit mobile version