बेंगलुरु: नौ नवंबर (ए)
पुलिस अधिकारियों के अनुसार छह नवंबर को हुई यह घटना तब सामने आई जब महिला ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में पोस्ट किया। पुलिस की सोशल मीडिया निगरानी टीम ने पोस्ट देखकर उससे संपर्क कर जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि अगले दिन मामला दर्ज कर लिया गया और जांच शुरू की गई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘आरोपी की पहचान मुनियप्पा लेआउट, उल्लाल निवासी 28 वर्षीय लोकेश के रूप में हुई है।’
उन्होंने बताया कि घटना के समय महिला चर्च स्ट्रीट से अपने ‘पेइंग गेस्ट’ (पीजी) लौट रही थी