लखनऊ: 25 मार्च (ए)
राज्य सरकार के बयान के मुताबिक सरकार ने ‘जनभावना के सम्मान में’ 26 मार्च के साथ-साथ 27 मार्च को भी अवकाश घोषित किया है।
अधिकारियों के मुताबिक सरकार ने राम नवमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और जगह-जगह शोभायात्राएं निकाले जाने के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 26 मार्च को ही राम नवमी का अवकाश घोषित किया गया था लेकिन अब 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। यह निर्णय अयोध्या सहित प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन को सुगम बनाने और भीड़ प्रबंधन के लिए लिया गया है।