Site icon Asian News Service

शर्मनाक: कोरोना हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज से रात में रेप की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार

Spread the love

ग्वालियर,18 अप्रैल (ए)। मध्य प्रदेश में ग्वालियर के एक प्राइवेट कोविड अस्पताल में महिला मरीज के साथ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी है कि अस्पताल में तैनात वॉर्ड बॉय ने रात में वहां भर्ती महिला मरीज के साथ दो बार अश्लील हरकत करने की कोशिश की। इसी बीच महिला ने हिम्मत करके शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रहने वाली महिला की कोरोना की वजह से तबियत खराब हो गई थी। जिसके बाद परिजन 16 अप्रैल को उसे लेकर ग्वालियर के लोटस अस्पताल में पहुंचे। वहां अस्पताल मैनेजमेंट ने उसे कोरोना अस्पताल बनाए गए कोविड सेंटर होटल में भर्ती करवा दिया। वहां पर महिला की खराब हालत को देखते हुए उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख दिया गया। वॉर्ड बॉय ने रात में की छेड़छाड़ देर रात को महिला की हालत खराब होने लगी। आरोप है कि महिला की मदद करने के लिए विवेक नाम का वॉर्ड बॉय वहां पहुंचा और चेकअप के नाम पर उसके अंगों को छूने लगा। शुरुआत में महिला कुछ समझ नहीं पाई और उसे रूटीन चेकअप समझा. कुछ देर में जब विवेक के हाथ महिला के निजी अंगों तक पहुंचने लगे तो महिला घबरा गई और चिल्ला उठी। उसके चीखते ही विवेक वहां से भाग निकला। आरोप है कि रात 12 बजे विवेक फिर से महिला मरीज के कमरे में पहुंचा और चिटखनी अंदर से बंद कर दी। इसके बाद उसने सोई हुई महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। उसकी हरकत से महिला की आंख खुल गई। महिला ने मदद के लिए जोर से आवाज लगाई, जिसके बाद विवेक ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन गेट पर तैनात गार्डों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया परिजनों को मामले की जानकारी हुई तो आरोपी वॉर्ड बॉय के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए रातभर भटकते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। सुबह जाकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ और उसे औपचारिक तरीके से गिरफ्तार किया गया। ग्वालियर की एडिशनल एसपी हितिका वासल ने कहा कि महिला कोरोना मरीज के साथ रेप की कोशिश के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version