अदाणी की कंपनी के खिलाफ बिजली मीटर के बारे में पत्र भेजने पर अभियंता निलंबित

राष्ट्रीय
Spread the love

ठाणे: 24 जून (ए)) महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी (महावितरण) ने स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध करते हुए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को एक “अनधिकृत” पत्र भेजने के आरोप में एक वरिष्ठ अभियंता को निलंबित कर दिया है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

दो दिन पहले भेजे गए इस पत्र में कहा गया था कि यदि घरेलू उपभोक्ताओं के मौजूदा बिजली मीटरों को उनकी पूर्व स्पष्ट सहमति के बिना स्मार्ट मीटर से बदला जाता है, तो इसके परिणामस्वरूप होने वाले किसी भी संभावित जन आक्रोश, विवाद या उपभोक्ता आंदोलनों के लिए कंपनी खुद जिम्मेदार होगी।