दमिश्क: सात जुलाई (एपी) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की ऐतिहासिक सीरिया यात्रा के दौरान मंगलवार को राजधानी दमिश्क में दो विस्फोट हुए, जिनमें कम से कम 18 लोग घायल हो गए। सीरिया के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
विस्फोट उस समय हुए जब मैक्रों सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे। धमाके ‘फोर सीजन्स होटल’ के पास हुए, जहां सीरियाई मीडिया के अनुसार फ्रांसीसी राष्ट्रपति ठहरे हुए हैं।
सूत्रों का कहना है कि ये विस्फोट उस विस्फोटक उपकरण से हुए थे जिसे मैक्रोन के ठहरने वाले होटल के पास खड़ी एक कार में लगाया गया था। सीरियाई पर्यटन मंत्रालय के पास भी भी एक और विस्फोट हुआ।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट के बाद सड़कों को बंद कर दिया गया और सुरक्षा उपाय लागू किए गए। सीरियाई मीडिया ने बताया कि कम से कम 18 लोग घायल हुए हैं।एलिसी पैलेस ने एक बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रपति मैक्रोन ने विस्फोट की आवाज नहीं सुनी और घटना के समय वे अपने सीरियाई समकक्ष अहमद अल-शारा से मिलने जा रहे थे। राष्ट्रपति मैक्रोन के कार्यालय ने बताया कि उनका कार्यक्रम अपरिवर्तित रहा और उस दिन की निर्धारित बैठकों में कोई बदलाव नहीं किया गया।
