यरुशलम: 28 फरवरी (ए)
ईरान की ओर से दागी जा रहीं मिसाइलों को रोकने के लिए इजराइल के प्रयासों के बीच धमाकों की आवाज सुनाई दी।
इजराइली सेना द्वारा कहा गया कि वह ईरान की ओर से किए जा रहे हमलों को नाकाम करने के मकसद से अपनी हवाई रक्षा प्रणालियों का उपयोग करेगी और इस टिप्पणी के तुरंत बाद धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं।
इस हमले से हुए किसी भी नुकसान या हताहत के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।