बांदा (उप्र): 19 दिसंबर (ए)
बदौसा थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गर्गपुर गांव में अज्ञात हमलावरों ने किसान राजा भइया गर्ग (55) के पेट में गोली मार दी। घायल किसान को उनके परिजन बेहद नाजुक हालत में इलाज के लिए बांदा से लखनऊ ले गए हैं।पुलिस ने बताया कि किसान सुबह अपने रिहायशी मकान से पशु बाड़े जा रहा था तभी अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।