Site icon Asian News Service

खाने के साथ कांटा-चम्मच लेकर विमान में चढ़ गया होटल मालिक,फिर जो हुआ–

Spread the love


प्रयागराज, 20 सितम्बर (ए)। यूपी के
प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उस समय सामने आई जब एक होटल मालिक न सिर्फ खाना लेकर विमान में सवार हो गया बल्कि साथ में कांटा-चम्मच भी ले आया। विमान के उड़ान भरने के बाद जब इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। दिल्ली जा रहे विमान को वापस प्रयागराज में लैंड कराया गया। दोबारा ठीक से जांच-पड़ताल के बाद विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि
प्रयागराज के रहीमाबाद स्थित बमरौली सिविल एयरपोर्ट पर सोमवार की दोपहर 12:35 बजे इंडिगो विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। विमान को उड़ान भरे कुछ देर हुआ था। इसी दौरान पता चला कि उसमें सवार प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित रविशा होटल का मालिक अपने साथ घर से खाना और साथ में कांटा चम्मच भी ले आया है। विमान के अंदर प्रतिबंध के बाद भी बाहर का खाना और कांटा चम्मच देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 
इसकी जानकारी पायलट को हुई तो उनके भी होश उड़ गए। तत्काल विमान को वापस प्रयागराज के लिए मोड़ दिया गया और एटीसी से बात कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद कांटा चम्मच को बाहर करवाते हुए सभी यात्रियों की फिर से जांच करने के बाद विमान को रवाना किया गया।
अधिकारियों ने सुरक्षा में हुई चूक की जांच शुरू कर दी है। गाइडलाइन के अनुसार कोई भी तीन इंच से अधिक लंबी व नुकीली धातु की वस्तु को हवाई सफर में साथ नहीं ले जा सकता है। एयरपोर्ट पर लगी एक्स-रे मशीन से इसका नहीं पकड़ा जाना गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

Exit mobile version