ओखला की फैक्ट्री में आग, कोई जख्मी नहीं

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 25 अगस्त (ए) राष्ट्रीय राजधानी के ओखला फेस 2 इलाके की एक कपड़ा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह आग लगने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, सुबह सात बज कर करीब 20 मिनट पर नेहरू प्लेस अग्निशमन स्टेशन को ओखला फेस 2 की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।