भुवनेश्वर: 26 अगस्त (ए) ओडिशा की पांच नाबालिग आदिवासी लड़कियों को हैदराबाद से बचाया गया है। मानव तस्करी के इस मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि लड़कियां कंध और सौरा समेत आर्थिक रूप से कमजोर आदिवासी समुदायों से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।
