Site icon Asian News Service

भाजपा के पूर्व विधायक पुत्र की हादसे में हुई मौत,परिजनों में कोहराम

Spread the love

जौनपुर,26 जून (ए)। यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद से पूर्व विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र की रविवार रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र डॉक्टर हर्षित सिंह (31) रविवार रात एक हादसे में दर्दनाक मौत हुई। रविवार रात डिग्री कॉलेज परिसर में निर्माणाधीन लिफ्ट से गिरने से उनकी जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हर्षित इकलौते पुत्र थे। एक बहन की शादी हो चुकी है। जफराबाद के पूर्व भाजपा विधायक हरेंद्र प्रसाद सिंह जलालपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव निवासी हैं। घर के पास ही उनका डिग्री कॉलेज संचालित होता है। इसी कॉलेज की एक इमारत में लिफ्ट लगाने का काम हो रहा था। रविवार रात करीब पौने नौ बजे हरेंद्र सिंह के पुत्र हर्षित निर्माणाधीन लिफ्ट को देखने गए थे। उसी दौरान वो निर्माणाधीन लिफ्ट से गिर गए।
मौके पर कोई नहीं था। जब लोगों की उनपर नजर पड़ी तो हंगामा मच गया। आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version