हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


शिमला, 08 जुलाई (ए)। हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वीरभद्र सिंह का आज तड़के निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरभद्र का निधन सुबह 3.40 बजे हुआ। दोबारा कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से वह शिमला के आईजीएमसी में उपचाराधीन थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। वह करीब ढाई महीने से आईजीएमसी में दाखिल थे।चिकित्सा अधीक्षक डॉ जनक राज, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, शिमला के अनुसार वे हमारे संस्थान में 30 अप्रैल को भर्ती हुए थे, 2 दिन पहले उनकी तबीयत ज़्यादा खराब हुई और आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वे कोविड से रिकवर कर गए थे, परन्तु पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन से जूझ रहे थे।

FacebookTwitterWhatsapp