Site icon Asian News Service

भीषण ठंड में अर्धनग्न अवस्था में नोएडा से दिल्ली के लिए किसानों ने किया कूच

Spread the love


नई दिल्ली, 06 दिसम्बर (ए)। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर के आसपास पिछले 11 दिन से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के सदस्यों ने ठंड में अर्द्ध नग्न हो कर दिल्ली कूच करना शुरू कर दिया है। नोएडा से किसान संगठन के लोग दिल्ली में एंट्री कर रहे हैं। ये सभी अर्धनग्न अवस्था में हैं। किसानों के प्रवेश के कारण ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है और कई प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हम पहले से आंदोलनरत किसानों के समर्थन में दिल्ली जा रहे हैं। आज हम सभी कालिंदी कुंज बॉर्डर से दिल्ली कूच करेंगे। हम रुकने वाले नहीं हैं। दिल्ली जाकर सरकार से अपनी बात मनवा के रहेंगे।

Exit mobile version