बाराबंकी (उप्र): 23 मई (ए)
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात बिजली न होने के कारण परिवार के सदस्य घर के बाहर सड़क किनारे सो रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
उसने बताया कि तेज रफ्तार बेकाबू डंपर रात करीब दो बजे पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराया और फिर उसने बाहर सो रहे परिवार को कुचल दिया।
उसने बताया कि चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने नीरज (35) और उसके बच्चों- अनुराग (13), अंशू (छह) और अंशिका (10) को मृत घोषित कर दिया जबकि उसकी पत्नी आरती (35) की हालत नाजुक होने के कारण उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ रेफर किया गया है।
फतेहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि नीरज किराए पर वैन चलाकर आजीविका कमाता था।
उन्होंने बताया कि बिजली न आने के कारण सभी लोग घर के बाहर सो रहे थे।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सीओ ने बताया कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है।