मंडला (मध्यप्रदेश): 22 मार्च (ए)
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात लगभग आठ बजे के करीब जिले के बीजाडांडी थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव के पास हुई जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक पौड़ी गांव से भैसवाही गांव की ओर जा रहे थे।थाना प्रभारी अनीता कुड़ापे ने बताया कि पुल से गुजरने के दौरान सड़क के गड्ढे के कारण मोटरसाइकिल नीचे गिर गई।
उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में चारों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।
कुड़ापे ने बताया कि युवकों की पहचान रामतिला निवासी प्रमोद कुमार नरेती (24), बस्तरी निवासी संतलाल उइके (23) और कुटरई निवासी शिवम यादव (25) तथा गंगाराम (22) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर की जांच शुरू कर दी है।