उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का पूर्वानुमान

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 25 सितंबर (ए) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

विभाग ने कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. रिपोर्ट में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बनने की संभावना बताई गई है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. दोनों क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने का भी अलर्ट है।मौसम का असर अगले दिन भी पूरी तरह खत्म नहीं होगा. मौसम केंद्र लखनऊ की की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है. पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. वहीं, दोनों हिस्सों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. 27 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश/गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस दिन भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है. पश्चिमी यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट है. दोनों क्षेत्रों में तेज सतही हवा चलने की संभावना बनी रहेगी