लखनऊ: दो अक्टूबर (ए)
उसने बताया कि एक सुरक्षा कार्यालय के भीतर होमगार्ड एक रस्सी से लटका पाया गया। होमगार्ड हवाईअड्डे पर कमांडेंट कार्यालय से संबद्ध था।उत्तर प्रदेश में होमगार्ड एक स्वैच्छिक बल होता है जो कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, आपदा राहत और अन्य आपात कार्यों में में पुलिस और प्रशासन की मदद करता है। आमतौर पर वह मानदेय के आधार पर काम करता है.
सरोजनी नगर के थानाप्रभारी राजदेव प्रजापति ने ‘ बताया, “मृतक की पहचान 35 वर्षीय विक्रम सिंह के रूप में की गई है। वह रात्रि की ड्यूटी पर था। जब उसका सहकर्मी ड्यूटी बदलने के लिए सुबह उसके पास पहुंचा तो पाया कि परिसर का गेट बंद है और काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई।”
उन्होंने कहा कि सहकर्मी ने ऊपर चढ़कर देखा तो उसने पाया कि सिंह मृत है जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचित किया।प्रजापति ने कहा कि शव पर चोट के कोई निशान नहीं हैं जिससे मृतक के साथ कोई घटना का संदेह उत्पन्न नहीं होता। हालांकि, पुलिस मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।