इंग्लैंड में अमेरिकी एयरबेस के पास स्थित घर खाली कराए गए, कई लोग हिरासत में

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

लंदन: 27 सितंबर (एपी) इंग्लैंड में पुलिस ने एक अमेरिकी एयरबेस के पास कई घरों को खाली कराया है और विस्फोटक से जुड़े अपराधों के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया है।

‘ग्लॉस्टरशायर’ पुलिस ने बताया कि पश्चिमी इंग्लैंड के व्हेलफोर्ड में ‘‘कई संपत्तियों’’ को खाली कराया जा रहा है। यह इलाका आरएएफ फेयरफोर्ड के पास है, जिसका इस्तेमाल अमेरिकी बलों ने ईरान के साथ युद्ध के दौरान किया था।