काहिरा: 19 अक्टूबर (ए) ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दक्षिणी यमन में सरकारी सैन्य बल के एक शिविर पर हमला किया, जिसमें 53 सैनिकों की मौत हो गई। यमन के सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि विद्रोहियों ने दक्षिणी प्रांत शबवा में अल-अलम सैन्य शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। इस हमले में कम से कम 200 सैनिक घायल भी हुए।यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के सैन्य अधिकारियों ने पहचान जाहिर नहीं करने का अनुरोध करते हुए यह जानकारी दी।
