सैन फ्रांसिस्को: 23 अक्टूबर (एपी) कैलिफोर्निया में इस सप्ताह संघीय अधिकारियों द्वारा कथित मतदाता धोखाधड़ी के आरोप में निशाना बनाए गए ज्यादातर प्रवासियों ने अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन किया था और अब उन पर फॉर्म भरने या साक्षात्कार के दौरान झूठ बोलने से जुड़े आरोप लगाए गए हैं।
दोषी पाए जाने पर उन्हें कई साल की सजा हो सकती है और अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की उनकी कोशिशों को झटका लग सकता है।
