वाशिंगटन: 19 अप्रैल (ए)
ऑनलाइन डिलिवरी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ‘डोरडैश’ की ओर से शैरोन सिमंस नाम की महिला ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में ‘बर्गर’ और ‘फ्राइज’ के दो बैग पहुंचाए थे और ‘व्हाइट हाउस’ ने कहा था कि ‘टिप पर कोई कर नहीं’ नीति के कारण सिमंस ने 11,000 अमेरिकी डॉलर की बचत की थी।
ट्रंप ने कहा कि प्रचार का यह कदम थोड़ा ‘‘अजीब’’ था।
उन्होंने 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव प्रचार अभियान के समय की उस घटना का भी जिक्र किया जब उन्होंने बर्गर की आपूर्ति करने वाली कंपनी में ‘फ्राइज’ परोसे थे और एक सुरक्षा जैकेट पहनकर अभियान के लोगो वाले कचरा ट्रक में चढ़ गए थे। उन्होंने कहा, ‘‘वे (प्रचार टीम) मैकडॉनल्ड्स जैसे अजीबो-गरीब विचार लेकर आते हैं… जैसे कूड़ा ढोने वाले ट्रक की घटना।’’
‘डोर डैश’ को ‘ओवल ऑफिस’ में बर्गर पहुंचाने वाली घटना को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। दरअसल कुछ लोगों का कहना था कि सिमंस ने पिछले साल जुलाई में कांग्रेस के समक्ष ‘टिप पर कर नहीं’ नीति के समर्थन में गवाही दी थी। उस समय उन्होंने खुद को नेवादा की निवासी बताया था। बाद में वह अरकंसास चली गईं और ऐसा प्रतीत होता है कि वह इस सप्ताह, संभवतः केवल एक दिन के लिए, वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में ‘डोरडैश’ चालक बनीं।
‘डोर डैश’ के प्रवक्ता जूलियन क्रॉली ने ‘एक्स’ पर कहा कि यह घटना नीति लागू होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा थी।