कॉजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन लगातार चौथे दिन बंद रहे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 25 जुलाई (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से मध्य दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन शनिवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के अनुसार, ये स्टेशन सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर ‘इंटरचेंज’ (लाइन बदलने) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।