पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की भतीजी अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता: एक सितंबर (ए) तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख तथा पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी मंगलवार को बीरभूम जिले में अपने आवास पर फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि ममता बनर्जी के ममेरे भाई निहार मुखर्जी की 28 वर्षीय पुत्री बृष्टि मुखर्जी का शव मंगलवार दोपहर रामपुरहाट के कुसुम्बा गांव में उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे से बरामद किया गया।अधिकारी ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमर्टम के लिए ले जाया गया है। मामले की जांच जारी है। मौत की परिस्थितियों का पता पोस्टमॉर्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद ही चल पाएगा।’’

परिवार के सदस्यों के अनुसार, मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज चल रहा था।

परिजनों ने बताया कि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में कथित भ्रष्टाचार के कारण भर्ती रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उनकी नौकरी चली गई थी।