नयी दिल्ली: 14 जुलाई (ए)
भारत ने वाणिज्यिक पोत ‘एमटी अल बहियाह’ और ‘एमटी मोम्बासा’ पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है, जिन पर कुल 30 भारतीय नाविक सवार थे। भारत ने पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता लाने के लिए हिंसा को तुरंत रोकने और बातचीत व कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपनी अपील दोहराई।