क्राइस्टचर्च: 29 नवंबर (ए) ध्रुव जुरेल की 170 गेंद पर 88 रन की शानदार पारी की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए।
इस तरह से अपनी पहली पारी में 356 रन बनाने वाली न्यूजीलैंड की टीम ने 110 रन की बढ़त हासिल की।
