Site icon Asian News Service

गुजरात में यह ग्रुप बनाने जा रहा भारत का सबसे बड़ा मॉल,कुल इतने हजार करोड़ का होगा निवेश

Spread the love


अहमदाबाद, 18 अक्टूबर (ए)। लुलु ग्रुप गुजरात में मॉल खोलने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि भारत का सबसे बड़ा मॉल लुलु ग्रुप गुजरात के अहमदाबाद में खोलने जा रहा है। लुलु ग्रुप के मार्केटिंग डायरेक्टर वी नंदकुमार ने बताया कि लुलु ग्रुप कुल 3,000 करोड़ रुपए का निवेश गुजरात में करेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस मॉल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कंपनी ने बताया कि भारत का सबसे बड़ा मॉल अहमदाबाद में लुलु बनाने जा रहा है। 
लुलु ग्रुप ने बताया कि अहमदाबाद में मॉल खुलने से कुल 6,000 लोगों को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा। लुलु से मिली जानकारी के अनुसार, मॉल बनाने के लिए जमीन खरीदने का काम अपने आखिरी चरण में है। कंपनी ने बताया कि अगले साल के शुरुआत में मॉल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
अहमदाबाद में बन रहे लुलु मॉल में कुल 300 नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड के स्टोर रहेंगे। 3,000 लोगों की क्षमता वाली रेस्टोरेंट होगी। साथ ही 15 स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल होगा। कंपनी ने बताया कि भारत का सबसे बड़ा बच्चों का अम्यूजमेंट पार्क इस मॉल में खोला जाएगा। बता दें कि हाल ही में गुजरात के मुख्यमंत्री दुबई दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने लुलु ग्रुप के साथ एक एमओयू साइन किया था। एमओयू के तहत ही लुलु ग्रुप गुजरात के अहमदाबाद में मॉल खोलने जा रहा है। 
लुलु ग्रुप के चेयरमैन युसूफ अली ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात बहुत विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज गुजरात में व्यापार आसानी से किया जा सकता है। युसूफ अली ने बताया कि गुजरात में ही उनके परिवार के लोगों ने व्यापार करना शुरू किया था। उन्होंने बताया कि ये जगह मेरे दिल के बहुत करीब है, मैंने यहां बहुत कुछ सीखा है।

बता दें कि लुलु ने इस साल जुलाई में लखनऊ में एक मॉल खोला था। लुलु का हेडक्वार्टर अबु धाबी में है। यह ग्रुप कुल 23 देशों में व्यापार करता है। इस ग्रुप का सालाना कारोबार 8 अरब अमेरिकी डॉलर का है। लुलु ग्रुप में काम करने वाले कर्मचारियों की संख्या 60,000 से अधिक है। ऐसे में लुलु ग्रुप गुजरात के अहमदाबाद में भी मॉल खोलने जा रहा है। कंपनी ने बताया है कि कुल 3,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा और अहमदाबाद का मॉल भारत का सबसे बड़ा मॉल होगा।

Exit mobile version