Site icon Asian News Service

भारत-पाक प्रेम कहानी: उत्तर प्रदेश की अदालत ने सचिन और सीमा को दी जमानत

Spread the love

नोएडा (उप्र), सात जुलाई (ए) पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर और उसके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने जमानत दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

पाकिस्तानी महिला के भारत में अवैध रूप से रहने पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सीमा (30) और सचिन मीणा (25) को चार जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।.सीमा पर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने और सचिन पर अवैध अप्रवासी को शरण देने का मामला दर्ज किया गया है।

दोनों ने चार जुलाई को पुलिस और मीडिया के समक्ष एक-दूसरे से प्यार करने की बात कबूल की थी। दोनों ने भारत सरकार से शादी करके एक-दूसरे के साथ भारत में रहने की अनुमति मांगी है।

दोनों वर्ष 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के माध्यम से एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और आखिरकार पाकिस्तानी महिला अपना वतन छोड़कर ग्रेटर नोएडा में आकर सचिन के साथ रहने लगी।

अधिकारियों ने कहा कि जेवर दीवानी अदालत की कनिष्ठ डिविजन के न्यायमूर्ति नजीम अकबर ने दोनों को जमानत दे दी। दोनों के खिलाफ रबूपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

रबूपुरा थाने के प्रभारी सुधीर कुमार ने कहा कि दोनों को जमानत मिल गई है, लेकिन अभी उनकी जेल से रिहाई होनी बाकी है।

कुमार ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि सीमा के चार बच्चे भी उसके साथ जेल में रह रहे हैं। चारों बच्चों की उम्र सात साल से कम है

Exit mobile version