ईरान ने अमेरिकी विमानवाहक पोत पर दागी मिसाइलें, भड़का अमेरिका

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई ,छह सितंबर (ए) । ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने अमेरिकी विमानवाहक पोत और एक विध्वंसक पोत पर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है। ईरान का कहना है कि दोनों जहाज उसके पोतों को परेशान कर रहे थे और समुद्री नाकाबंदी में शामिल थे। दूसरी ओर अमेरिका ने अपने जहाजों पर हमले की बात कही, लेकिन कहा कि वे सुरक्षित रहे।