दक्षिणी बेरूत में राजमार्ग पर इजराइली ड्रोन हमले में आठ लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बेरुत: 13 मई (एपी) लेबनान की राजधानी बेरुत के दक्षिण में मुख्य राजमार्ग पर बुधवार को तीन वाहन इजराइली ड्रोन हमलों की चपेट में आ गए जिसमें एक महिला और उसके दो बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर हमला किया। उसने बताया कि छह गांवों के निवासियों को जगह खाली करने के लिए कहने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई की गई।