नयी दिल्ली: 23 अक्टूबर (ए) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की चुनाव समिति ने बृहस्पतिवार को 2025-26 के छात्र संघ चुनावों के लिए अस्थायी कार्यक्रम जारी किया, जिसके तहत चार नवंबर को मतदान होगा और छह नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।
चुनाव प्रक्रिया 24 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अनंतिम मतदाता सूची जारी होने तथा उसमें संशोधन शुरू करने के साथ शुरू होगी।
