कोच्चि: 25 अक्टूबर (ए) केरलम के कोच्चि में शनिवार देर रात एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के नाबालिग बेटे द्वारा कथित तौर पर चलाई जा रही कार की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि हादसा देर रात दो से तीन बजे के बीच यहां चेरानेल्लूर के पास हुआ।
