कॉजपा के नेता रांका, दास और शिंदे एहतियातन गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्य शिंदे को जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश करने के आरोप में एहतियातन गिरफ्तार किया गया है और उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जा सकता है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार तड़के तीनों को उस समय हिरासत में लिया गया था जब वे कथित तौर पर अवरोधक पार कर जंतर-मंतर क्षेत्र में घुस गए और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे। जंतर-मंतर को हाल में प्रदर्शनों के लिए अधिसूचित स्थलों की सूची से हटा दिया गया है।