कॉजपा नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 14 अक्टूबर (ए) कॉकराच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और दोनों को तिहाड़ जेल में रखा गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सौरव दास और आशुतोष रांका को शांति बनाए रखने के लिए उनके द्वारा भरे गए मुचलकों का कथित रूप से उल्लंघन करने और प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जा चुके जंतर-मंतर में अनधिकृत रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।