
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मंडी हाउस, राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश द्वार अब खुल गए हैं।’’
इससे पहले दिन में डीएमआरसी ने सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ और खान मार्केट समेत 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया था।
यह कदम जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में भीड़ बढ़ने के बाद उठाया गया।
बंद रहने के दौरान भी राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर गाड़ी बदलने की सुविधा उपलब्ध रही।
शेष बंद स्टेशन लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम हैं।
कई यात्रियों ने कहा कि प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के बंद होने और मध्य दिल्ली में यातायात मार्गों में किए गए बदलावों के कारण यात्रा का समय और खर्च दोनों काफी बढ़ गए हैं।