Site icon Asian News Service

कोविड-19:लगातार तीसरे दिन 16 हजार से अधिक मामले सामने आए

Spread the love


नई दिल्ली, 27 फरवरी (ए)। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 16,488 नए कोविड-19 के मामले सामने आए, वहीं 12,771 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 113 मौतें हुईं हैं। वहीं अब तक के कुल मामलों की बात करें तो ये आंकड़ा 1,10,79,979 पर है। 1,07,63,45 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। देशभर में कुल 1,56,938 लोग अब तक जान गंवा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में 1,59,590 कोरोना मामले अभी सक्रिय हैं। इधर, टीकाकरण अभियान भी जोर पर है और 1,42,42,547 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 
देश में रिकवरी दर घटकर 97.21 और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.37 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्युदर अभी 1.42 फीसदी है। अलग-अलग राज्यों में एक बार फिर कोरोना धीरे- धीरे गंभीर हो रहा है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में फिर से तेजी आने लगी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में  8,807 नए मामले सामने आए हैं। 80 लोगों की मौत भी हुई है। 2772 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। इसके अलावा, मुंबई में 1,167 मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में कुल कोरोना के केस बढ़कर 21,21,119 हो गए हैं। इसमें से 20,08,623 लोग रिकवर भी हुए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या 59,358 है, जबकि कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 51,937 हो गया है।

Exit mobile version